← सभी हिंदी गाइड

Resume Me Kya Likhe

रिज्यूम में क्या लिखें

रिज्यूम में क्या लिखना है, इसका जवाब हिस्से-दर-हिस्से है। नीचे हर हिस्सा है — क्या उसमें आता है, कितना आता है, और क्या नहीं आता। जिन हिस्सों पर लोग सबसे ज़्यादा अटकते हैं, उनके लिए अलग विस्तार से गाइड भी है।

तरीका — स्टेप बाय स्टेप

यह मत लिखिए — यह लिखिए

वही बात, दो तरीकों से लिखी हुई। दाईं तरफ वाली से कॉल आती है।

ऐसे नहीं
हर हिस्से में यह लिखना कि ज़िम्मेदारी क्या थी
दो पेज से ज़्यादा लंबा रिज्यूम
फोटो, जन्मतिथि और घोषणा डालना
ऐसे लिखें
यह लिखना कि नतीजा क्या निकला — "बिक्री संभाली" नहीं, "18 महीने में बिक्री 35% बढ़ाई"
एक पेज अगर अनुभव 5 साल से कम, दो पेज उससे ऊपर — तीसरा पेज कोई नहीं पढ़ता
इन्हें हटाकर उस जगह में अनुभव के एक-दो और पॉइंट लिखना

उदाहरण के लिए — किसी ग्राहक का असली रिज्यूम नहीं।

खुद बनाना है तो ऊपर का तरीका काफी है। लेकिन अगर आधे घंटे बाद भी पहला पैराग्राफ ठीक नहीं लग रहा — तो यही सबसे आम अनुभव है, और इसमें कोई शर्म नहीं।

₹99 में एक लेखक आपका रिज्यूम पूरा लिखकर देगा — 24 काम के घंटों में, PDF में, ATS के लिए तैयार। एक बार का भुगतान, कोई सब्सक्रिप्शन नहीं।

₹99 में लिखवाइए

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रिज्यूम कितने पेज का होना चाहिए?

5 साल से कम अनुभव — एक पेज। उससे ज़्यादा — दो पेज। तीन पेज तभी जब आप बहुत वरिष्ठ हों, और तब भी पहला पेज ही असल में पढ़ा जाता है।

रिज्यूम हिंदी में बनाएं या अंग्रेज़ी में?

अंग्रेज़ी में, जब तक साफ तौर पर हिंदी न माँगी गई हो। लगभग हर प्राइवेट कंपनी की भर्ती प्रक्रिया अंग्रेज़ी में चलती है, और कंपनियों का छँटनी सॉफ्टवेयर भी।

क्या रिज्यूम में झूठ पकड़ा जाता है?

हाँ। तारीखें और पद बैकग्राउंड चेक में मिलाए जाते हैं, और स्किल्स इंटरव्यू में पूछी जाती हैं। बढ़ा-चढ़ाकर लिखना अलग है, झूठ लिखना नौकरी जाने की वजह बनता है।

₹99 में रिज्यूम लिखवाइए
₹99 से
Start now